home page

व्यापारी के अपहरण की योजना बनाने के आरोप में पांच आरोपित गिरफ्तार

 | 
व्यापारी के अपहरण की योजना बनाने के आरोप में पांच आरोपित गिरफ्तार


मुरादाबाद, 17 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद जनपद के थाना मैनाठेर पुलिस और एसओजी टीम ने बड़े व्यापारी के अपहरण की योजना बनाने के आरोप में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के पास एक बलेनो कार, देसी पिस्टल, तमंचे, जिंदा कारतूस, चाकू, बेहोश करने वाले इंजेक्शन, डिस्पोजल मास्क, मोबाइल फोन सहित ₹8160/- नकद बरामद किए है।

पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह और क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि थाना मैनाठेर पुलिस और एसओजी टीम थाना क्षेत्र में फरीदपुर अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में उमड़ी सब्जीपुर रोड पर एक कब्रिस्तान के पास सफेद रंग की बोलेरो कार में कुछ अपराधी किसी बड़े व्यापारी के अपहरण की फिराक में खड़े हैं। इसके बाद पुलिस और एसओजी टीम सक्रिय हुई और उन्होंने घेराबंदी कर मौके से थाना मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी शारिक उर्फ लाल पुत्र मोहम्मद यूनुस, खाली के मंदिर के पास के निवासी जाने आलम पुत्र दिलशाद, थाना कटघर पंडित नगला के इमरान पुत्र इब्राहिम, थाना मुगलपुरा के पीर गैर निवासी रिजवान उर्फ बड़ा पुत्र असादुल्लाह थाना सिविल लाइन के ताड़ीखाना निवासी इमरान पुत्र अजीजुल रहमान को गिरफ्तार किया है।

एसपी देहात में बताया कि पकड़े गए आरोपित ने पूछताछ में बताया कि आर्थिक तंगी के कारण डिजाइन वर्ल्ड इंक के मालिक याहया भाई के अपहरण की वे योजना बना रहे थे ताकि उनसे मोटी फिरौती वसूली जा सके । फैक्ट्री में काम करने वाले इमरान ने ही फैक्ट्री मालिक की पूरी अच्छी करवाई थी। घटना को अंजाम देने के बाद पकड़े जाने के दर से उन्होंने कर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी और शुरुआती मांगने के लिए अलग-अलग मोबाइल व सिम का इंतजाम किया था।

आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना मैनाठेर के प्रभारी निरीक्षक किरनपाल सिंह, एसओजी प्रभारी अमित यादव, थाना मैनाठेर के उप निरीक्षक आकाश त्यागी, सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार, हेड कांस्टेबल महेंद्र पाल सिंह, कांस्टेबल आशीष कुमार, कांस्टेबल चालक सागर राणा शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल