home page

रायपुर : 16 लाख हड़पने के मामले में दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार

 | 
रायपुर : 16 लाख हड़पने के मामले में दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार


रायपुर, 21 अगस्त (हि. स.)। राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 16 लाख की राशि हड़पने के मामले में करीब दो वर्ष से फरार चल रहे आरोपित अमित सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित के विरुद्ध थाना मौदहापारा में धारा 406 और 408 भादवि में मामला दर्ज है। अमित सिंह शारदा चौक स्थित नमन डिस्ट्रीब्यूटर्स में वर्कर एवं कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत था।

24 मई 2024 को दुकान संचालक ने उसे यूको बैंक में जमा कराने के लिए दुकान की कलेक्शन राशि 1 लाख तथा दिल्ली से आए व्यापारी संजय वर्मा से प्राप्त 15 लाख, कुल 16 लाख सौंपे थे। आरोप है कि, अमित सिंह ने पूरी राशि बैंक में जमा करने के बजाय बेईमानीपूर्वक अपने पास रख ली और फरार हो गया।

मामले में 27 मई 2024 को अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी। लगातार तलाश के दौरान 19 अगस्त 2026 की देर रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित अमित सिंह को रायपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपित को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद आज शुक्रवार काे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा फरार वारंटियों और लंबे समय से फरार आरोपिताें की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है।

पुलिस का कहना है कि अभियान के तहत फरार आरोपितों की पतासाजी कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर