home page

मेखलीगंज में करीब ढाई लाख रुपये की बांग्लादेशी मुद्रा बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में

 | 
मेखलीगंज में करीब ढाई लाख रुपये की बांग्लादेशी मुद्रा बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में


कूचबिहार, 17 सितंबर (हि. स.)। जिले के मेखलीगंज में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की बांग्लादेशी मुद्रा के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। गुरुवार को मेखलीगंज थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान परितोष राय के रूप में हुई है। वह कुचलीबाड़ी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके का निवासी बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात मेखलीगंज थानांतर्गत सीमावर्ती इलाके में गश्त के दौरान बीएसएफ की 178वीं बटालियन के जवानों की नजर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल उक्त व्यक्ति पर पड़ी। शक होने पर जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से बड़ी मात्रा में बांग्लादेशी नोट बरामद किए गए। गुरुवार को उसे मेखलीगंज थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार