home page

मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 24 भैंस बरामद

 | 
मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 24 भैंस बरामद


सिलीगुड़ी, 25 मार्च (हि. स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं वाहिनी, रानीडंगा ने अवैध मवेशी तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम मोहम्मद मुजाहिद है। वह नक्सलबाड़ी के कालुआजोत का निवासी है। एसएसबी ने बुधवार प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

एसएसबी के अनुसार, मदनजोत की विशेष नाका पार्टी के अभियान में कैस्टोपुर बस स्टैंड के पास से एक संदिग्ध टाटा ट्रक को रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से 24 भैंस बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने खुलासा किया कि भैंसें नेपाल से अवैध रूप से खरीदी गई थीं और असम भेजने की योजना थी। जिसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अन्य संदिग्धों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसएसबी ने इस कार्रवाई को भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अपनी सतर्कता और प्रतिबद्धता के रूप में बताया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार