भारी मात्रा में फेंसिडिल के साथ युवक गिरफ्तार
| Jun 3, 2026, 15:53 IST
सूती, 03 जून (हि. स.)। सूती थाने की पुलिस की सतर्कता से भारी मात्रा में फेंसिडिल बरामद किया गया है। मंगलवार देर रात सूती के सुजनीपाड़ा रेलवे स्टेशन के पास विशेष नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने डेढ़ हजार बोतल फेंसिडिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
बुधवार को पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित कफ सिरप की इस बड़ी खेप को जब्त कर लिया है। यह जांच की जा रही है कि आरोपित युवक इतनी बड़ी मात्रा में फेंसिडिल कहां ले जा रहा था और इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

