home page

भारी मात्रा ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 | 

सिलीगुड़ी, 13 जुलाई (हि. स.)। स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) और माटीगाड़ा थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 278 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के अरुण शर्मा (21) और सुमन बर्मन (23) है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल जब्त किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना के आधार पर एसओजी और माटीगाड़ा थाना की संयुक्त टीम ने माटीगाड़ा थाना अंतर्गत इसके में रविवार देर रात अभियान चलाया। इस दौरान दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों के जवाब संदिग्ध पाए जाने पर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 278 ग्राम ब्राउन शुगर को बरामद की गई। तस्करी में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार