home page

बोलेरो कैंपर की टक्कर से बाइक सवार छात्रा की मौत

 | 
बोलेरो कैंपर की टक्कर से बाइक सवार छात्रा की मौत


बहन और पिता घायल, पुलिस ने आरोपित ड्राइवर को किया डिटेन

जोधपुर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। मथानिया थाना क्षेत्र में आज सुबह मथानिया रोड ओवरब्रिज पर एक बोलेरो कैंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक पर एक पिता अपनी दो पुत्रियों को स्कूल छोडऩे जा रहा था। हादसे में हादसे में बाइक पर सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बच्ची की जोधपुर ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दूसरी का तिंवरी सीएचसी में इलाज जारी है। हादसे के बाद लोगों ने आरोपित ड्राइवर को पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इलाके के रामपुरा निवासी विराराम माली अपनी दो बेटियों किरण (9) और मैना (15) को आज सुबह करीब 9.30 बजे तिंवरी के गवर्नमेंट स्कूल में छोडऩे के लिए जा रहे थे। तीनों लोग बाइक पर थे। घर से एक किलाेमीटश्र दूर जाते ही ओवरब्रिज पर मथानिया से तिंवरी जा रहे कैंपर ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों उछलकर सडक़ पर गिर गए। बाइक पर बैठी किरण सिर के बल सडक़ पर गिरी थी। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। तीनों घायलों को संभाला और तिंवरी सीएचसी में पहुंचाया। यहां से डॉक्टर्स ने किरण को जोधपुर रेफर कर दिया। जोधपुर लाते समय रास्ते में किरण की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने कैंपर ड्राइवर को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची मथानिया पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कैंपर ड्राइवर तिंवरी निवासी राजूराम को हिरासत में ले लिया। वहीं, कैंपर को जब्त कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, किरण तिंवरी के गवर्नमेंट स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा थी। वहीं, बहन मैना कक्षा 8 में पढ़ती हैं। वीराराम तिंवरी में बंटाईदार किसान है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश