home page

बंद पड़े ढाबे के पीछे से पकड़े दो टैंकर पकड़े, रात के अंधेरे में भागे आरोपित, पेट्रोलियम पदार्थ की चोरी पकड़ी

 | 
बंद पड़े ढाबे के पीछे से पकड़े दो टैंकर पकड़े, रात के अंधेरे में भागे आरोपित, पेट्रोलियम पदार्थ की चोरी पकड़ी


चित्तौड़गढ़, 06 जून (हि.स.)। जिले में पुलिस में ने पेट्रोलियम पदार्थ चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। एक बंद पड़े ढाबे की आड़ में पेट्रोलियम पदार्थ चोरी किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ जब्‍त किया है। बाद में रसद विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद कार्रवाई जारी है। मौके से दो टैंकर एवं ड्रम में भरा करीब 60 हजार लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जप्त किया है। इस मामले में थाने पर प्रकरण दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

चित्तौड़गढ़ पुलिस उप अधीक्षक बृजेशसिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटा उदयपुर फोरलेन स्थित भंडारिया गांव की सड़क में ढाबों पर टैंकर से पेट्रोलियम पदार्थ चोरी किया जा रहा है। इस पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर सदर थानाधिकारी प्रेमसिंह के साथ मौके पर पहुंच कर दबिश दी। यहां एक बंद पड़े ढाबे के यहां पुलिस पहुंची, जहां एक दुकान पर रंगोली मोबाइल लिखा हुआ था। पुलिस ढाबे के पीछे पहुंची तो देखा कि वह दो टैंकर खड़े हुए थे। पुलिस ने जांच किया तो सामने आया कि इन टैंकर से पेट्रोलियम पदार्थ निकाला है। आस-पास में प्लास्टिक के नीले रंग के ड्रम पड़े हुए थे, जिनमें भी पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ था। ऐसे में रात को पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया। इस संबंध में सुबह रसद विभाग को सूचना दी गई। इस पर जिला रसद अधिकारी हितेश जोशी, प्रवर्तन अधिकारी सुमन तिवारी भी मौके पर पहुंचे। यहां सुरक्षा बंदोबस्त के बीच जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि दो टैंकर में प्रत्येक में 29-29 हजार लीटर मिला कर करीब 58 हजार लीटर पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ था। टैंकर पर चढ़ कर जांच की तो सामने आया कि इनकी सील भी टूटी हुई थी। ऐसे में पुलिस को पूरा संदेह है कि यहां टैंकर से चोरी रहे थे। दबिश के दौरान पुलिस को मौके पर कोई नहीं मिला नहीं था। आशंका है कि आरोपित मौके से फरार हो गए थे, जिनके संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। जमीन मालिक एवं पूर्व में ढाबा संचालक के अलावा टैंकर के चालकों को बुला कर पूछताछ की जाएगी कि आखिर इस तेल चोरी के खेल में और कौन शामिल है। पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि जिला रसद अधिकारी की रिपोर्ट पर पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले में अनुसंधान करेगी। प्रारंभिक रूप से करीब 60 हजार लीटर पेट्रोलियम पदार्थ होने की बात सामने आई है। इसके अलावा कुछ ड्रम भी भरे हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। वहीं पेट्रोलियम पदार्थ चोरी के उपकरण भी बरामद हुए हैं जिनकी भी जब्ती की कार्रवाई भी जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल