home page

फतेहपुर से चोरी हुई पिकअप गाड़ी पठानकोट के शाहपुर कंडी से बरामद

 | 
फतेहपुर से चोरी हुई पिकअप गाड़ी पठानकोट के शाहपुर कंडी से बरामद


धर्मशाला, 10 जून (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत थाना फतेहपुर की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की एक पिकअप गाड़ी को बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गाड़ी को पठानकोट के शाहपुर कंडी से बरामद किया है। शिकायतकर्ता सिकन्दर सिंह पुत्र बाबू राम, निवासी गांव व डाकखाना जगनोली ने थाना फतेहपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि बीते 6 मई 2026 को कोई अनजान व्यक्ति उनके घर के आंगन से उनकी पिकअप गाड़ी नंबर एचपी 38बी 0578 चुरा कर ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना फतेहपुर में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम चोरी हुई गाड़ी व आरोपियों की तलाश में इलाके में रवाना हुई थी। तलाश करते हुए पुलिस टीम ने गाड़ी अखवाल (नजदीक टैंकर फैक्टरी), थाना शाहपुर कंडी, जिला पठानकोट के पास से बरामद की। गाड़ी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत गाड़ी के असली मालिक सिकन्दर सिंह को मौके पर बुलाया। सिकन्दर सिंह ने मौके पर पहुंचकर अपनी गाड़ी की पहचान की और पुष्टि की कि यह वही गाड़ी है जो 6 मई को उनके घर से चोरी हुई थी। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में आगामी करवाई जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया