home page

पत्रकार बनकर चौथ वसूली करने का आराेपित गिरफ्तार

 | 
पत्रकार बनकर चौथ वसूली करने का आराेपित गिरफ्तार


मथुरा, 28 जुलाई (हि.स.)। थाना गोविन्दनगर पुलिस ने मंगलवार बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्रकार बनकर चौथ वसूली करने और महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार तड़के वादिया के घर से रिहान पुत्र मुकीम निवासी सुखदेव नगर कालोनी थाना कोतवाली जनपद मथुरा उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 307/2026 धारा 115(2)/74/308(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी पर वादिया व उसकी साथी के साथ मारपीट, छेड़छाड़ करने तथा डराकर 20,000 रुपये की मांग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार आरोपी 10,000 रुपये चौथ के रूप में वसूल भी कर चुका था। रिहान के खिलाफ थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 611/23 धारा 147, 149, 323, 504, 506 भादवि के तहत पहले से भी मुकदमा दर्ज है। इस गिरफ्तारी में थाना गोविन्दनगर के थानाध्यक्ष अजय वर्मा तथा उपनिरीक्षक मयंक चौकी प्रभारी डींग गेट की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार