home page

पति सहित ससुरालियों पर दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

 | 
पति सहित ससुरालियों पर दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज


हमीरपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली के गुढ़ा गांव की निवासी विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज में चार पहिया गाड़ी के साथ तीन लाख की अतिरिक्त दहेज की मांग करने पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा शुक्रवार को सुमेरपुर थाना में दर्ज कराया है।

गुढ़ा गांव निवासी आशना ने बताया कि उसकी शादी 2021 में मुंडेरा निवासी रोहित के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति रोहित शराब पीकर उसे प्रताड़ित करने लगा और दहेज में चार पहिया वाहन के साथ 3 लाख के अतिरिक्त मांग करके आए दिन मारपीट करने लगा और जान से मार देने की धमकी देने लगा।

पति के इस कृत्य में सास कमलेश, ससुर परशुराम, देवर मोहित भी सहयोग करते रहे। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने शुक्रवार की शाम बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति रोहित, सास कमलेश, ससुर परशुराम, देवर मोहित के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा