home page

पड़ोसी युवक पर भतीजी से छेड़खानी करने का आरोप, विरोध पर चाचा को जान से मारने की धमकी

 | 
पड़ोसी युवक पर भतीजी से छेड़खानी करने का आरोप, विरोध पर चाचा को जान से मारने की धमकी


मुरादाबाद, 08 नवंबर (हि.स.)। मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में रहने वाली युवती की बुआ ने रविवार को थाना पुलिस को दी तहरीर में पड़ोसी युवक पर छेड़खानी करने और विरोध पर चाचा को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़ित महिला ने मझोला थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई और भाभी की मौत हो चुकी है। भतीजी उसके पास रहती है। आरोप कि मोहल्ले में रहने वाला दीपक उसकी भतीजी से छेड़खानी करता है। धनतेरस के दिन भी आरोपित दीपक ने उसके साथ छेड़खानी की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत अपने चाचा से की। चाचा ने शनिवार को आरोपित को समझाने का प्रयास किया तो आरोपित ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसी वजह से उन्हाेंने रविवार काे थाना में शिकायत दर्ज करायी है।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आज आरोपित के खिलाफ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। विवेचना में जो भी तथा सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल