पच्छाद पुलिस ने पकड़े बिरोजा के 119 टिन
नाहन, 02 अगस्त (हि.स.)। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने गश्त के दौरान बिरोजा के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 119 टिन बिरोजा बरामद किए हैं। इस मामले में 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दाे अगस्त को कांगर घाट से आगे धरयार कैंची के पास एक पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका गया। वाहन के डाले में नीली तिरपाल के नीचे सामान संदिग्ध अवस्था में ढका हुआ था।
पूछताछ में चालक की पहचान सर्वेश ठाकुर, पुत्र जगमोहन सिंह, निवासी गांव बन्नो, डाकघर शाडिया और साथ बैठे व्यक्ति की पहचान रोबिन, पुत्र प्रेमलाल ठाकुर, निवासी गांव कथेड़, डाकघर मल्होटी, दोनों तहसील पच्छाद के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान वाहन से बिरोजा के कुल 119 टिन बरामद हुए। पुलिस द्वारा रात्रिकालीन परिवहन के वैध दस्तावेज, लाइसेंस या परमिट मांगे गए, लेकिन दोनों कोई कागज प्रस्तुत नहीं कर सके।पुलिस थाना पच्छाद में मामला पंजीकृत कर आगामी अन्वेषण जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

