home page

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोप में आराेपित गिरफ्तार

 | 
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोप में आराेपित गिरफ्तार


गोरखपुर, 11 सितंबर (हि.स.)। महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत झंगहा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना झंगहा में भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक झंगहा के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। इसी क्रम में थाना झंगहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 416/2026, धारा 137(2), 87, 64(1) भारतीय न्याय संहिता तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त विशाल साहनी पुत्र उदयभान साहनी, निवासी नदुआज्ञानपार, पांडेय टोला, थाना झंगहा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोप में विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद मामले में आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार सरोज, कांस्टेबल यादवेन्द्र यादव एवं कांस्टेबल विपिन कुमार, थाना झंगहा, जनपद गोरखपुर शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय