home page

नरसिंहपुर : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और महुआ लाहन जब्त

 | 
नरसिंहपुर : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और महुआ लाहन जब्त


नरसिंहपुर, 04 जून (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार तड़के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा और महुआ लाहन बरामद किया गया।

कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देशन में संचालित इस अभियान के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने नरसिंहपुर, गाडरवारा और तेंदूखेड़ा वृत्त में कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 45 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब, 92 पाव देशी मदिरा तथा करीब 1265 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।

आबकारी अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामग्री के संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधन 2000) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध मदिरा निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रवींद्र जैन, आबकारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार, भ्रांति सैयाम सहित विभागीय अमला और महिला आरक्षक अंकिता शुक्ला मौजूद रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / भागीरथ तिवारी