home page

दिनहाटा में दंपति के रक्तरंजित शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 | 
दिनहाटा में दंपति के रक्तरंजित शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस


कूचबिहार, 11 सितंबर (हि. स.)। जिले के दिनहाटा-1 ब्लॉक के एक ग्राम पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दंपति के रक्तरंजित शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान सुकुमार बर्मन और उनकी पत्नी चंपा राय के रूप में हुई है। सुकुमार पेशे से वैन चालक थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने घर के अंदर दोनों को फर्श पर रक्तरंजित हालत में पड़ा देखा।दिनहाटा थाने को सूचना दी गई। सूचना पाकर दिनहाटा के एसडीपीओ प्रशांत देवनाथ और आईसी बुधादित्य राय के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृत दंपति की बेटी टुम्पा राय ने बताया कि सुबह उन्होंने कई बार अपनी मां को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। इसके बाद उन्होंने अपने बड़े बेटे को घर भेजा। वहां पहुंचने पर उसने दोनों को रक्तरंजित हालत में पड़ा देखा।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, दंपति के बीच अक्सर पारिवारिक विवाद होता था। हालांकि उनकी मौत किस परिस्थिति में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार