home page

डंडे से सिर पर वार कर युवक फरार, मामला दर्ज

 | 

नाहन, 17 जुलाई (हि.स.)।पु लिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत लाठी-डंडे से हमला कर एक व्यक्ति को घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में राजेन्द्र निवासी गांव चबियुल, डाकघर रडुघाटी ने बताया कि 16 जुलाई की रात वह अपनी पत्नी के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान बरामदे में लगा बल्ब फटने की आवाज आई और बिजली चली गई। जब वह बाहर देखने के लिए दरवाजे पर पहुंचा तो बाहर खड़े विनोद ने डंडे से उसके सिर पर तीन-चार वार कर दिए।

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस थाना राजगढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर