home page

जौनपुर में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

 | 
जौनपुर में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार


जौनपुर, 09 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मीरगंज थानान्तर्गत पुलिस टीम ने वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुजीत चौहान को गिरफ्तार किया हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) आतिश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मीरगंज अरविंद कुमार सिंह की पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस संबंध में रविवार को जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मोलनापुर निवासी सुजीत चौहान के खिलाफ मीरगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र/ विश्वप्रकाश

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र कुमार मिश्र