home page

जमीन विवाद का मामला : मारपीट करने और जान की धमकी देने के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

 | 
जमीन विवाद का मामला : मारपीट करने और जान की धमकी देने के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार


युवक से सोने का लॉकेट और मोबाइल छीनने का आरोप

जोधपुर, 18 नवम्बर हि.स.)। शहर के निकटवर्ती डांगियावास क्षेत्र में 22 सितंबर को जमीन विवाद को लेकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में पुलिस ने पांच आरोपिताें को पकड़ा है। तीन आरोपित भाई और एक मां भी इसमें शामिल है। पुलिस ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पीडि़त से सोने का लॉकेट व मोबाइल छीन लिया गया था।

डांगियावास पुलिस के अनुसार परिवादी दांतीवाड़ा डांगियावास निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र शिवदान सिंह ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 22 सितंबर 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह अपने मित्र जितेंद्र सिंह और जितेंद्र विश्नोई के साथ खसरा नंबर 91/3 स्थित जमीन पर पहुंचा था, जहां चारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच श्यामलाल, देवाराम, महेंद्र, विक्रम सहित अन्य लोगों ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। आरोपिताें ने उसके साथ मारपीट की और उसके मित्रों के साथ भी हमला किया। इस बीच सोने का लॉकेट और मोबाइल छीन लिया गया। आरोपिताें ने घटना के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने अब प्रकरण में नामजद आरोपित पीथावास निवासी श्यामलाल, महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, देवाराम सहित आरोपिताें की मां को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से पूछताछ जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश