छह करोड़ का ड्रग्स जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार
| Mar 2, 2026, 13:48 IST
गुवाहाटी, 2 मार्च (हि.स.)। राजधानी गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया गया है। जिसे ट्रक में बड़े ही शातिर तरीके से छुपा कर लाया जा रहा था। जब्त की गई ड्रग्स की कीमत 6 करोड़ रूपया आंकी गई है।
इस मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान नबीर अली, सैफुल हक, कुतुबुद्दीन शेख और रवि बर्मन के रूप में की गई है।
पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार सभी तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

