चोरी के बाद पेड़ पर चढ़ा चोर, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा
जलपाईगुड़ी, 15 मार्च (हि. स.)। जिले के केरानीपाड़ा इलाके में चोरी करते हुए पकड़े जाने के बाद एक युवक मारपीट के डर से सीधे पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद उसे नीचे उतारने के लिए पंचायत, पुलिस और दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
घटना रविवार की है।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पिलखाना इलाके का निवासी युवक एक घर में घुसकर पैसे चोरी कर रहा था। इसी दौरान घरवालों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
स्थानीय लोगों के गुस्से और मारपीट के डर से युवक पास के एक ऊंचे पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। काफी देर तक वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। बाद में पुलिस, पंचायत प्रतिनिधियों और दमकल कर्मियों की मदद से कई घंटे की कोशिश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

