home page

चेक बाउंस मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया था गैर-जमानती वारंट

 | 

शिमला, 15 अक्टूबर (हि.स.)। शिमला जिला के रामपुर बुशहर थाना क्षेत्र में चेक बाउंस के करीब दो लाख रुपये के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वीर सिंह (50) निवासी बशारी जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई अदालत की ओर से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर की।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के तहत चेक अनादरण का मामला चल रहा है। इस मामले में अदालत ने आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। रामपुर बुशहर पुलिस की टीम ने वारंट की तामील करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में करीब दो लाख रुपये की राशि विवादित है। चेक अनादरण से जुड़े मामलों में संबंधित कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाती है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अदालत के आदेशों की तामील और न्यायिक प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा