home page

गुब्बेडिय़ों को पकडऩे गई पुलिस का विरोध, बाएं हाथ की कलाई को दांतों से काटा

 | 
गुब्बेडिय़ों को पकडऩे गई पुलिस का विरोध, बाएं हाथ की कलाई को दांतों से काटा


दो शख्स गिरफ्तार, तीन भागे, मौके से गुब्बा की 59 डायरियां और अन्य सामग्री जब्त, संगठित गिरोह पर कार्रवाई

जोधपुर, 31 मार्च (हि.स.)। शहर के एयरपोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र शिकारगढ़ में रात के समय में दुकान में गुब्बा खेलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को विरोध झेलना पड़ा। गुब्बेड़ी ने एक पुलिसकर्मी की कलाई को दांतों से काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। मौके से दो शख्स को गिरफ्तार किए जाने के साथ गुब्बा की पर्चियां और खाली व लिखित डायरियां आदि जब्त की गई। आरोपित संगठित गिरोह बनाकर गुब्बा खाईवाली कर लोगों को नुकसान पहुंचा रहे थे। एक का दस गुना पर गुब्बा खेला जा रहा था।

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि 30 मार्च की रात 12.07 बजे हैड कांस्टेबल रामखिलाडी , कांस्टेबल अजय एवं वाहन चालक कांस्टेबल राकेश आदि शिकारगढ़ में कन्हैया नगर एसबीआई बैंक के पास एक दुकान में गुब्बा खेलने की जानकारी पर वहां पहुंचे। तब पुलिस को देखकर दो तीन लोग फरार हो गए। फिर पुलिस ने मौके से अशोक कालोनी मगरापूंजला निवासी सुभाष विश्रोई पुत्र सत्यनारायण एवं सांसी कॉलोनी निवासी सोहनलाल पुत्र मोतीलाल को पकड़ा। वक्त घटना एसबीआई बैंक के पास स्थित जगदम्बा वाइंस शॉप के पास वाली दुकान के अन्दर लाइट जलती नजर आई तथा दुकान का शटर बाहर से नीचे किया हुआ था तथा उसके किसी प्रकार का लॉक नहीं लगा हुआ था तथा अन्दर से काफी जोर से आवाज आ रही थी। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वे गुब्बा खाईवाली कर रहे है। अंक खुलने पर दस गुना तक देते है। फरार हुए व्यक्तियों की पहचान दिलीप, मोहन एवं संजय प्रजापत के रूप में की गई।

कार्रवाई के दौरान आरोपित सुभाष ने पुलिस का विरोध जताया और मारपीट करने लगा। उसने हैडकांस्टेबल के बाएं हाथ की कलाई को दांतों से भी काट लिया। जिससे वे लहूलुहान हो गए। पुलिस ने मौका स्थल से 2230 रूपये, गुब्बा लिखित 35 और 24 खाली डायरियां सहित कुल 59 डायरियों को जब्त किया गया। 11 बालपेन भी मिले। पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने,संगठित अपराध कारित करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश