गांजा तस्कर गिरफ्तार, 20 किलाे गांजा बरामद
नोएडा, 27 मार्च (हि.स.)। थाना बिसरख पुलिस और नारकोटिक सेल ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत एक गांजा तस्कर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। तस्करी में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद किया है।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस व नारकोटिक्स सेल द्वारा शुक्रवार की शाम को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हाफिजुर रहमान पुत्र नूर जमाल मियां निवासी पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 20 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपी एक ऑटो रिक्शा में गांजा लेकर जा रहा था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी गांजा तस्करी करके एनसीआर में बेचता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

