home page

कोल्डड्रिंक कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर युवक और युवती ने ऐंठे 15 लाख

 | 
कोल्डड्रिंक कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर युवक और युवती ने ऐंठे 15 लाख


मुरादाबाद, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना मझोला क्षेत्र निवासी कोल्डड्रिंक के थोक कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर एक युवक और युवती ने 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। बाद में रेप की झूठी शिकायत करके समझौते के नाम पर पांच लाख रुपये और ऐंठ लिए। इसके बावजूद आरोपित उससे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड करते रहे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मां-बेटी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना मझोला के नया मुरादाबाद सेक्टर 14बी निवासी अंशुल गुप्ता का कोल्डड्रिंक के थोक का व्यापार है। उनका कैलशा रोड पर कार्यालय है। अंशुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2018 में मझोला के कांशीराम योजना सिंगल स्टोरी निवासी लवी जठवानी अपने साथ सिविल लाइंस के हिमगिरी कालोनी निवासी युवती अनुष्का शर्मा को अपने साथ लेकर कार्यालय पर आया। अशुल के अनुसार उसने पूछा कि इस लड़की को क्यों लाए हो तो लबी जठबानी ने कहा कि युवती उसकी कंपनी की सेल्समैनेजर है और हर माह डिस्ट्रीब्यूटर के कार्यालय पर जाकर सेल देखती है। उसके कुछ दिन बाद लवी जठवानी ने अनुष्का को बीस हजार रुपये यह कहते हुए उधार के रूप में दिलवा दिए कि इसकी सेलरी नहीं आई है सेलरी आने पर दे देगी।

आरोपितों ने अशुल शर्मा से यह भी कहा कि हल्द्वानी और काशीपुर में भी उनका कोल्डड्रिंक का काम है। दोनों ने पार्टनर बनकर साथ काम करने का प्रस्ताव भी अंशुल के सामने रखा। अशुल गुप्ता के अनुसार साल 2022 में लवी और अनुषका ने एक बड़ा ऑर्डर दिलाने का झांसा देकर उसे हल्द्वानी में क्लाइंट से मिलने के बहाने ले गए। वहां होटल में आरोपित लवी जठवानी ने अशुल को कोल्डड्रिंक पीने को दी. जिससे वह बेसुध हो गया। अंशुल के अनुसार अगली सुबह वह उठा तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। इस बारे में लदी से पूछा तो उसने कहा कि तुमने अनुष्का के साथ दुष्कर्म किया है, जिसकी फोटोभी हमने खीच ती है। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी, जिससे घबरा कर अशुल मुरादाबाद आ गया।

पीड़ित के अनुसार यहां आने पर आरोपित लवी और अनुष्का ने उसके कार्यालय पर पहुंचकर कहा कि तीन लाख रुपये दो तो तुम्हारी फोओ डिलीट कर देंगे। पीड़ित ने उन्हें तीन लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपित उसे ब्लैकमेल करने लगे। पीड़ित के अनुसार आरोपी उसे डरा धमका कर 2024 से अब तक 15 लाख रुपये से अधिक पेठ चुके है। अभी भी आए दिन ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड कर रहे है।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि 18 दिसंबर 2024 को आरोपितों ने मझोला थाने में उसके खिलाफ रेप का झूठा प्रार्थनापत्र दे दिया। बाद में अनुष्का शर्मा, उसकी मां ठीपपाल शर्मा और आरोपित लवी जठवानी ने समझौता करने के नाम पर पांच लाख रुपये ले लिए। वह रकम लेने के बाद भी अरोपित ब्लैकमेल करना बंद नहीं किए। पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपित लवी जठवानों के खिलाफ 2022 में सिविल लाइंस थाने में इसी तरह ब्लैकमेल कर ठगी करने का केस दर्ज किया गया था। जिसमें वह जेल भी जा चुका है। आरोप लगाया कि सभी आरोपित लोगों को हनीट्रैप का शिकार बनाकर ठगी करते हैं।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कारोबारी की तहरीर के आधार पर मंगलवार काे आरोपित लवी जठवानी, युवती और उसकी मां के खिलाफ मझोला थाने में ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली, रंगदारी मांगने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल