home page

कार ठगी के आरोप में एक गिरफ्तार

 | 
कार ठगी के आरोप में एक गिरफ्तार


कार ठगी के आरोप में एक गिरफ्तार


गुवाहाटी, 24 फरवरी (हि.स.)। गुवाहाटी की दिसपुर पुलिस ने ठगी करने के आरोप में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि किराए पर वाहन लेकर बेचने के आरोप में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान आठगांव के रूपज्योति दास के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने 11 वाहनों को बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपित किराए पर लोगों से वाहन लेकर असम और अरुणाचल प्रदेश में बेचा करता था। पुलिस इस संबंध में दर्ज शिकायत के आधार पर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी