home page

कमरौली में देसी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, 47 लीटर शराब बरामद

 | 
कमरौली में देसी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, 47 लीटर शराब बरामद


सहरसा, 22 नवंबर (हि.स.)। जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरौली गांव में पुलिस ने छापेमारी कर देसी शराब के साथ दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों के घरों से कुल 47 लीटर देसी शराब बरामद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नवहट्टा थाना कांड संख्या-259/26 (दिनांक 21 नवंबर 2026), धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधन) अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्रवाई में कमरौली निवासी मुकेश कामत (पिता- हरिराम कामत) के घर से 35 लीटर देसी शराब तथा राज कामत (पिता- झुनक कामत) के घर से 12 लीटर देसी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी