home page

कमरा किराए पर देने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन डाला : शातिर ने फाैजी बनकर ठगा

 | 
कमरा किराए पर देने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन डाला : शातिर ने फाैजी बनकर ठगा


जोधपुर, 24 अगस्त (हि.स.)। शहर के पाली रोड स्थित कृष्णा नगर में रहने वाले एक व्यक्ति से ठगी हो गई। शातिर ने उन्हेें फौजी बनकर ठगा और एक लाख से ज्यादा की रकम साइबर ठगी कर ली। पीडि़त ने अपने घर का कमरा किराए पर देने के लिए ऑनलाइन मैसेज- विज्ञापन डाला था। इस बारे में अब भगत की कोठी थाने में केस दर्ज कराया गया है।

भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि कृष्णा नगर पाली रोड निवासी बृजमोहन आशिया पुत्र बिहारीलाल चारण की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसने 16 अगस्त को ऑनलाइन अपने घर का एक कमरा किराए पर देने के लिए विज्ञापन डाला था। तब 17 अगस्त को किसी शातिर ने उनसे ऑनलाइन संपर्क साधा। फिर शातिर ने खुद को फौज में बताते हुए एक कमरें की मांग की साथ ही आर्मी के लिए रूल भी बताए। उसने झांसे में लेते हुए लिंक आदि भेजे। फिर शातिर ने पीडि़त बृजमोहन से एक लाख से रूपये खाते में डलवा दिए और फोन बंद कर डाला। ठगी का शिकार बने पीडि़त ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत डाली। अब भगत की कोठी पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश