home page

ऑपरेशन त्रिनेत्र, सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस ने 140 किलो डोडा चूरा व अवैध पिस्टल पकड़ी

 | 
ऑपरेशन त्रिनेत्र, सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस ने 140 किलो डोडा चूरा व अवैध पिस्टल पकड़ी


चित्तौड़गढ़, 11 जून (हि.स.)। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 140 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा, एक अवैध देशी पिस्टल, मैगजीन एवं 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। तस्करी में प्रयुक्त टाटा नेक्सोन कार को भी किया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्यवाही जारी है। एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन में व डीएसपी बृजेश सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी प्रेमसिंह के नेतृत्व में एसआई शिवराज मय जाप्ते की टीम का गठन किया। टीम ने हाईवे रोड पर नाकाबन्दी की थी। तभी एक व्यक्ति कोटा उदयपुर की तरफ से एक टाटा नेक्सोन कार लेकर आया, जिसको रोकना चाहा। लेकिन चालक ने कार को नहीं रोका। चालक नाकाबन्दी बेरियर के साईड़ से नाकाबन्दी तोड़ कर निकलने का प्रयास किया। पुलिस ने कार के स्टोप स्टीक लगाने से कार के खलासी साईड का आगे का टायर पंचर हो गया। चालक की गतिविधी संदिग्ध होने से कार की तलाशी ली तो टाटा नेक्सोन कार के डेशबोर्ड में लोडेड पिस्टल मय 4 जिन्दा राउण्ड रखी मिली। डिक्की में काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे व एक काले रंग के कपडे का बोरे रखा मिला। जिन्हे जाप्ता पुलिस के सहयोग से उक्त कार से बाहर निकाल कर देखा गया तो कुल सभी 08 प्लास्टिक के कट्टों व 02 कपडे के बोरो में भरे हुवे मिले। इसमें डोडा चुरा का कुल वजन 140 किलो 700 ग्राम मय बारदान निकला। पुलिस ने डोडा चुरा, लोडेड पिस्टल मय 4 जिन्दा राउण्ड एवं कार को जब्त की। चालक संजय बिश्नोई पुत्र घेवरराम बिश्नोई निवासी विष्णु की ढाणी थाना कापरडा जिला जोधपुर ग्रामीण हाल गांधी बधीर स्कूल के पास बाबा रामदेवनगर गली नम्बर 02 माता का थान थाना माता का थान जिला जोधपुर शहर को गिरफ्तार किया। मौके पर सदर थानाधिकारी प्रेमसिंह, एसआई शिवराज राव, हैड़ कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल हेमव्रत सिंह, पृथ्वीपालसिंह ,भजनलाल, पुष्पेन्द्र सिंह व कुलदीप सिंह की टीम ने कार्यवाही की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल