ऑपरेशन चक्रव्यूह : अपराध संबंधी व्यक्तिगत सूचना के नंबर जारी
पुलिस उपायुक्त खुद कर रही मॉनिटरिंग, मोबाइल नम्बर 9530440443 पर दे सकते है सूचना
जोधपुर, 31 मार्च (हि.स.)। कमिश्नरेट में जिला पश्चिम पुलिस की तरफ से ऑपरेशन चक्रव्यूह शुरू किया गया है। इसमें अपराधों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की तरफ से एक मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। जिसकी मॉनिटरिंग खुद पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत कर रही है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत द्वारा जिला स्तर पर अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए जिला स्तर पर ’ऑपरेशन चक्रव्यूह’ चलाया जा रहा है। जिसको और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला स्तर पर अवैध मादक पदार्थो (अफीम, डोडा, एमडी, स्मैक, गांजा, हिरोईन, नसीली दवाइयां आदि) की तस्करी की सूचना देने के लिए एक मोबाईल नम्बर 9530440443 जारी किए गए है। जो स्वयं पुलिस उपायुक्त के पास रहेगा। जिस पर कोई भी आमजन अवैध मादक पदार्थो की सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
ऑपरेशन चक्रव्यूह में के तहत जिला विशेष टीम द्वारा पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के पांच हजार रूपये का इनामी अपराधी बुधाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया।
राजीव गांधी नगर के पांच हजार रूपये का इनामी अपराधी महादेव गुरू उर्फ दिनेश कुमार को पकड़ा गया। साथ ही पुलिस थाना बोरानाड़ा थाना क्षैत्र में संचालित अवैध नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक के विरूद्ध सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के साथ कार्रवाई की गई। सीएचबी में महिला को एमडी ड्रग के साथ पकड़ा गया। बोरानाडा पुलिस ने अफीम के दूध के साथ रामसिंह को गिरफ्तार किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

