home page

एमडी ड्रग बनाने के कारोबार का खुलासा, सौ किलो से ज्यादा केमिकल पकड़ा

 | 
एमडी ड्रग बनाने के कारोबार का खुलासा, सौ किलो से ज्यादा केमिकल पकड़ा


पांच गिरफ्तार, 4 ड्रमों में 110 लीटर केमिकल, 28 ग्राम अफीम दूध व अन्य सामग्री बरामद, दो एसयूवी जब्त

जोधपुर, 09 मई (हि.स.)। कमिश्ररेट की जिला पश्चिम पुलिस ने झालामंड स्थित रामदेव नगर में नशे के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां से चार ड्रमो में 110 लीटर केमिकल, 28 ग्राम अफीम दूध व अन्य सामग्री बरामद को बरामद किया है। पकड़े गए आरोपिताें को कोर्ट में पेश कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। कितने समय से गोरखधंधा चल रहा था, पुलिस अब इसमें पड़ताल में जुटी है। केमिकल कब और कहां से लाया गया इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज व पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त बोरानाडा आनन्दसिह राजपुरोहित के निकट सुपरविजन में पुलिस थाना कुड़ी के प्रभारी सहदेव मय टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कुड़ी भगतासनी क्षेत्र में गुरुवार को एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया था। तब पुलिस ने हरिगढ़ रिसोर्ट रोड स्थित रामदेव विहार सरहद झालामण्ड में कम आबादी क्षेत्र में एक मकान के बाहर खड़े संदिग्ध वाहनों की तलाशी के लिए पहुंच कर एक घर की तलाशी ली। घर के अंदर गांव मोखातरा पुलिस थाना करड़ा जिला जालोर निवासी निवासी ओमप्रकाश पुत्र हरीराम विश्नोई व अनिल पुत्र भभुताराम विश्नोई, गांव पूनासा पुलिस थाना भीनमाल जिला जालोर निवासी कुलदीप पुत्र बाबुलाल विश्नोई, गांव फागलिया पुलिस थाना बागासर जिला बाड़मेर निवासी रामनिवास पुत्र पूनमाराम विश्नोई एवं गांव कोटड़ा पुलिस थाना करड़ा जिला जालोर निवासी संदीप कुमार पुत्र गणपतलाल विश्नोई मिले जिनकी एवं वाहनों की तलाशी ली गई। इस दौरान एक फॉच्र्यूनर गाड़ी में केमिकल से भरे चार बड़े ड्रम और दो जरीकन बरामद हुए। इनमें 100 किलो से ज्यादा एसीटोन, टोल्यूनि, ब्रोमो-2 और हाइड्रोक्लोरिक एसिड भरा हुआ था।

पुलिस के अनुसार वहां से फॉच्र्यूनर कार के साथ एक किया कार, 28 ग्राम अफीम का दूध, 16 टर्माडोल टेबलेट दो फर्जी नंबर प्लेट के साथ एक प्लास्टिक की सफेद पाइप, एक हैंडलनुमा नोजल हैंडपंप और लोहे का कीमा मिला। आरोपिताें ने पूछताछ में बताया कि ये सभी रसायन एमडी ड्रग्स तैयार करने के लिए जोधपुर लाए गए थे। आरोपिताें के कब्जे से मादक पदार्थ निकालने के लिए इस्तेमाल होने वाला पाइप, हैंडपंप और लोहे का फनल भी बरामद हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश