home page

ईख छीलकर घर लौट रही तीन बहनों के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता, केस दर्ज

 | 
ईख छीलकर घर लौट रही तीन बहनों के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता, केस दर्ज


मुरादाबाद, 18 नवम्बर (हि.स.)। मुरादाबाद जिले के थाना भोजपुर क्षेत्र के एक गांव में खेत से ईख छीलकर घर लौट रही तीन बहनों के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने बुधवार रात्रि में चारों आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है साथ ही आरोपितों की भी तलाश शुरू कर दी गई है।

थाना भोजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराए मुकदमें में बताया कि आज बुधवार शाम को करीब साढ़े चार बजे उसकी तीन बेटियां ईख छीलकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव निवासी नदीम, मुकर्रम, इन्तखाब और आजम ने उन्हें रास्ते में उन्हें रोककर अश्लील टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर तीनों बहनों को जंगल में दौड़ा दिया और जान से मारने की धमकी दी।

ठाकुरद्वारा सर्किल के क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर बुधवार देर रात्रि नदीम, मुकर्रम, इन्तखाब और आजिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की भी तलाश शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल