आत्महत्या दुष्प्रेरित करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार
प्रयागराज, 28 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कौंधियारा थाने की पुलिस टीम ने शनिवार को आत्महत्या के दुष्प्रेरित करने के अभियोग में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित कौंधियारा थाना क्षेत्र के लहबरा गांव निवासी सत्यप्रकाश पुत्र बटुक नारायण पाण्डेय है। इसके खिलाफ शुक्रवार को थाने में धारा 115(2)/351(2)/108 बीएनएस के तहत दर्ज मुक़दमा दर्ज किया है।
इस संबंध में वादिनी कोमल ने आरोप लगाया था कि अभियुक्तगणों द्वारा उनके पति अंकुर पाण्डेय के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। इससे आहत होकर अंकुर पाण्डेय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मृतक के साथ मुंबई से लाए गए साउंड सिस्टम के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने कहा कि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है तथा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

