home page

अकबरनगर पुलिस ने फरार गैर-जमानती वारंटी शंभू मंडल को किया गिरफ्तार

 | 

भागलपुर, 29 अक्टूबर (हि.स.)।

जिले के अकबरनगर थाना पुलिस ने कानून का उल्लंघन करने वाले और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के आलोक में छापेमारी कर दामोदरपुर निवासी शंभू मंडल को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी रामाशीष कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शंभू मंडल के खिलाफ भागलपुर अदालत से वर्ष 2019 से ही गैर-जमानती वारंट लंबित था, लेकिन वह लगातार पुलिस की पकड़ से बचकर फरार चल रहा था।

गुप्त सूचना और सटीक इनपुट के आधार पर थाना पुलिस की एक विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके पैतृक क्षेत्र से धर दबोचा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले और फरार अपराधियों के खिलाफ इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर