धार: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में महिला गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
धार, 02 मार्च (हि.स.)। मध्यप्रदेश के धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र में आत्महत्या के एक मामले में पुलिस ने जांच के बाद एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी माह में ग्राम टाना निवासी (47)दशरथ सिंह पुत्र पूनम सिंह मुजाल्दा ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में कुक्षी थाना पुलिस ने धारा 108 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आरोपित महिला दुर्गा पिता केवनसिंह वास्कले (41), निवासी गेरुघाटी थाना आजाद नगर, जिला अलीराजपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए गए। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / Gyanendra Tripathi

