home page

पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, नाबालिग समेत आठ हिरासत में

 | 
पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, नाबालिग समेत आठ हिरासत में


धमतरी, 30 जून (हि.स.)। शराब पीने के बाद बातों-बातों में ही एक-दूसरे के बीच गाली-गलौज शुरू हो गया। इस बीच बोर खनन श्रमिक युवक का पत्थर व लाठी-डंडे से कुचलकर युवकों ने हत्या कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित वहां से भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत आठ लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

कुरूद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम डाही में 29 जून की रात करीब 10 बजे गांव के आठ युवक शीतला माता मंदिर के आगे मोबाइल टावर के पास बगदेही रोड में शराब पी रहे थे। इस बीच बोर खनन श्रमिक युवक हुलास राम 32 वर्ष पुत्र दीनाराम मंडावी वहां पहुंचे और शराब पिलाने की बात कही। युवकों ने उन्हें शराब दिया और सभी एक साथ बैठकर पीये। इसके बाद हुलास राम से बातों-बातों में गाली गलौज शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि खूनी वारदात तक पहुंच गया। तैश में आकर एक युवक ने हुलास को लकड़ी के बल्ली तो दूसरे ने मुरूम पत्थर से सिर व चेहरे में वार कर कर दिया। शेष युवकों ने लात-घुसों पिटाई कर दी। जिससे युवक बुरी तरह कुचले गए और मौके पर ही हुलास की मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक वहां से चले गए। हत्या की खबर मिलते ही गांव के कोटवार रात को ही पुलिस में जानकारी दी। हत्या की खबर पाकर एसडीओपी रागनी मिश्रा, सीएसपी अभिशेष चर्तुवेदी, टीआई अवध राम साहू, साइबर सेल, और एफएसएल टीम घटनास्थल पहुंचे। मौका मुआयना किया और वारदात की जानकारी जुटाई। इसके बाद आरोपितों को तत्परता दिखाते हुए रात को ही हिरासत में लेकर थाना ले आई। पुलिस की मानें तो इस घटना को अंजाम देने में डाही के ही दो नाबालिग समेत आठ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा