home page

घर के बाहर बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

 | 
घर के बाहर बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव


प्रयागराज, 13 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सराय इनायत थाना क्षेत्र के सदरेपुर नसीरापुर गांव में शनिवार को घर से कुछ दूर स्थित बगीचे में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह ने बताया कि सराय इनायत थाना क्षेत्र के सदरेपुर नसीरापुर गांव निवासी विजय बहादुर (45) पुत्र स्वर्गीय पंचू का शव घर के बाहर स्थित बगीचे में एक पेड़ से लटका मिला। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी एवं घटनास्थल को देखने से प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिवार के लोगों का कहना वह नशेड़ी था। अपने हिस्से की जमीन भी बेच डाला है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल