home page

शराब ठेके के पास मिला युवक का शव, दोस्त पर हत्या का आरोप

 | 
शराब ठेके के पास मिला युवक का शव, दोस्त पर हत्या का आरोप


गाजियाबाद, 08 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र के निवाड़ी मार्ग पर शराब ठेके के पीछे एक युवक का शव पड़ा मिला है। परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने साेमवार काे बताया कि थाना मोदीनगर क्षेत्र के निवाड़ी मार्ग पर मुन्नी वाटिका फार्म हाउस के सामने शराब ठेके के पीछे आज सुबह को एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो युवक की शिनाख्त गांव भोजपुर निवासी अनस ( 21 वर्ष) पुत्र मोमिन के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनस को उसका दोस्त रविवार को अपने साथ लेकर गया था। उन्होंने दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अनस फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करता था। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी