home page

10 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

 | 
10 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार


अररिया 12 अगस्त(हि.स.)।

जिले की फारबिसगंज थाना पुलिस ने चौरा परवाहा गांव में छापेमारी कर 10 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से दो डिजिटल तराजू भी बरामद किए गए हैं।

फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि फारबिसगंज थाना क्षेत्र के चौरा परवाहा गांव स्थित वार्ड संख्या 13 निवासी मो. मुर्तुजा, पिता मो. तैफून के घर पर मादक पदार्थों का कारोबार चल रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की तो इस दौरान मो. मुर्तुजा के घर से 10 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। इसके अलावा, स्मैक की तौल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दो डिजिटल तराजू भी पुलिस के हाथ लगे। बरामद मादक पदार्थ और अन्य सामान को जब्त करते हुए पुलिस ने मो. मुर्तुजा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके पास स्मैक कहां से पहुंचा था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस इस संभावित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाने में लगी है।मामले में फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 511/26 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (सी) / 8 (बी) के तहत कार्रवाई की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर