home page

जाैनपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या

 | 
जाैनपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या


जाैनपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या


जाैनपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या


जौनपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बरसठी थाना क्षेत्र स्थित जमुनीपुर गांव में रविवार दोपहर को एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव की एक पोखरी के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान जमुनीपुर गांव निवासी किसान राजेश शुक्ला के बेटे शुभम शुक्ला (26) के रूप में हुई है। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था। शुभम रविवार सुबह घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास गया था। कुछ समय बाद गांव के बच्चों ने परिजनों को सूचना दी कि वह पोखरी के पास घायल अवस्था में पड़ा है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का विवाद हो सकता है। मृतक की मां क्षमा देवी ने बताया कि शनिवार शाम गांव की एक महिला ने उनके घर आकर कथित रूप से धमकी दी थी और अपने बेटे को समझाने की बात कही थी। पिता राजेश शुक्ला ने भी आशंका जताई कि उसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

एएसपी ग्रामीण ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पायेगा।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव