धारदार हथियार से युवक की हत्या
मालदा, 07 मई (हि. स.)। जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना गुरुवार को सामने आई है। पुरानी दुश्मनी के चलते एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक का नाम किशन हलदार (28) है, जो इंग्लिश बाजार के गादुआर मोड़ हलदारपाड़ा इलाके का निवासी था।
घटना महेशपुर बागानपाड़ा में बुधवार देर रात हुई।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इलाके के गोलाम हलदार के साथ किशन की पुरानी दुश्मनी थी।
आरोप है कि इसी रंजिश के चलते गोलाम हलदार, शिबेन हलदार, सुमन हलदार समेत कुछ लोगों ने मिलकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हमले में दो अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे है।
पुलिस ने घटनास्थल से रक्तरंजित एक हथियार बरामद किया है। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है। पुरानी दुश्मनी को इस हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

