home page

प्रयागराज: सिर में वारकर युवक की हत्या, हिरासत में पिता

 | 
प्रयागराज: सिर में वारकर युवक की हत्या, हिरासत में पिता


प्रयागराज, 25 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के करेली थाना क्षेत्र स्थित चाट वाली में एक युवक की शनिवार भोर में कमरें के सिर में वारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि चाट वाली गली निवासी प्रियांशु जायसवाल (20) की सिर में वारकर शनिवार भोर में हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू दी। हत्या मामले में मृतक के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि दो दिन पहले घर में हुए विवाद के बाद मृतक की मां अपने मायके चली गई। पुलिस कहना है कि परिवार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज विधिक कार्रवाई की जा रही है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल