home page

प्रयागराज में युवक की हत्याकर शव खेत में फेंका

 | 
प्रयागराज में युवक की हत्याकर शव खेत में फेंका


प्रयागराज, 11 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नेवरिया गांव में सोमवार को एक युवक का शव खेत में पाया गया। शव की दशा से इलाके के लाेगाें ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस उपायुक्त (यमुनानगर) विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि सोमवार को शंकरगढ़ थाने को सूचना दी गई कि नेवरिया गांव निवासी विनय सिंह (20) का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में पाया गया। इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पूछताछ के दौरान परिवार के लोगों ने बताया कि वह घर के बाहर दरवाजे पर चारपाई पर सोया हुआ था। रात में उसकी अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी और शव को घसीटते हुए खेत में ले जाकर फेंक दिया। हालांकि उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिससे मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार से तहरीर लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल