रायपुर : 31 पौवा अवैध देशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
| Jun 23, 2026, 15:38 IST
रायपुर, 23 जून (हि.स.)। राजधानी रायपुर के उरला इलाके में अवैध रूप से शराब बेचते हुए पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
उरला पुलिस ने आज मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, 22 जून सोमवार को उरला शराब भठ्ठी के पास 1 व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा था, जिसे उरला पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रामसुगहीन सतनाम चौक उरला निवासी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास अवैध रूप से रखे 31 पौवा देशी शराब और बिक्री रकम 4,520 रुपये जब्त किया गया। आरोपित के विरूद्ध थाना उरला में आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

