आपसी रंजिश में युवक पर फायरिंग : बोलेरो कैंपर पर लगी गोली, एफएसएल टीम पहुंची
जोधपुर, 10 जुलाई (हि.स.)। शहर के निकट गोरा होटल के पास में बुधवार की रात को एक युवक पर कुछ लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। युवक अपनी बोलेरो कैंपर में था। गोली गाड़ी पर लगी है, मगर कोई हताहत नहीं हुआ। वह गाड़ी लेकर भागने लगा तो आरोपियों ने पहले से ही उसे रोकने के लिए ट्रक और जेसीबी को आडे लगा दिया था। तब वह अपनी बोलेरो कैंपर छोडक़र भाग निकला। उसने कुछ लोगों को नामजद कर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में बताया कि दोनों ही पक्ष का क्राइम रिकार्ड रहा है। बोलेरो की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। घटना को लेकर गुरूवार की रात को रिपोर्ट दी गई।
कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि महेंद्र ङ्क्षसह अपनी बोलेरो लेकर गोरा होटल की तरफ आया था। तब वहां पहले से मौजूद विकास , सुभाष, बंटी, रॉनी, हेमंत आदि ने उसे रोकने का प्रयास करते हुए उस पर फायरिंग की। फायरिंग के बाद वह भागने लगा तो पहले से ही आरोपियों ने ट्रक और जेसीबी को आडे लगा रखा था, ताकि वह भागने नहीं पाएं। मगर महेंद्र सिंह गाड़ी से उतर कर अंधेरे में भाग गया।
पुलिस ने बताया कि गुरूवार की रात को पीडि़त महेंद्र सिंह ने मामला दर्ज कराया है। बोलेरो कैं पर गोली लगने के निशान मिले है। एक राउण्ड फायर होने का अंदेशा है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। जांच की जा रही है। आरंभिक पड़ताल में पता लगा कि दोनों ही पक्ष के खिलाफ आपराधिक रिकार्ड रहा है। फिलहाल मामलें जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

