home page

अनूपपुर: सांप के डसने से युवक की मौत, झाड़-फूंक और ले जाने में देरी से बिगड़े थे हालत

 | 
अनूपपुर: सांप के डसने से युवक की मौत, झाड़-फूंक और ले जाने में देरी से बिगड़े थे हालत


अनूपपुर, 02 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला चिकित्सालय में सांप के काटने से बुधवार की शाम 18 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव रखवा दिया है। गुरूवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया जायेगा।

मृतक रवि पाव जो जिले के बिजुरी के वार्ड नंबर 4 भाठाडांड का रहने वाला था। रवि अपने दादा को बुआ के घर गुल्लीडांड छोड़ने गया था। मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह सो गया। सुबह करीब 3 बजे उसने बताया कि उसे किसी जीव ने काट लिया है, लेकिन परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सुबह परिवार वाले पहले रवि को झाड़-फूंक के लिए ले गए। हालत न सुधरने पर बिजुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से हालत बिगड़ने पर उसे अनूपपुर जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां से डॉक्टर ने शहडोल रेफर किया, लेकिन परिवार वाले दादा के आने का इंतजार करते रहे, जिससे रेफर में देरी हो गई और शाम को रवि की मौत हो गई।

डॉक्टर ने कही समय पर इलाज न मिलने की बात

डॉक्टर का कहना है कि रात में सांप के काटने के तुरंत बाद युवक को अस्पताल लाना चाहिए था। परिवार ने सुबह तक उसे घर पर रखा और झाड़-फूंक में काफी समय बर्बाद कर दिया, जिसकी वजह से अस्पताल में इलाज शुरू होने के बावजूद जहर का असर कम नहीं हो सका।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला