आगरमालवाः सड़क हादसे में युवक की मौत
आगरमालवा, 16 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले में उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-552जी पर ग्राम निपानिया बैजनाथ के समीप सोमवार की रात हुए एक सड़क हादसे में देवास जिला निवास एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
आगरमालवा जिला अस्पताल चौकी प्रभारी गजेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि दिनेश (30) पुत्र अमरूजी मालवीय निवासी ग्राम जामनोद जिला देवास अपने एक साथी के साथ बाइक से आगरमलावा जिले के ग्राम लोलकी गया था। वहां से लौटते समय सोमवार की रात ग्राम निपानिया बैजनाथ के समीप बाथरूम करने के लिये बाइक को रोका। बाथरूम जाने के लिये सड़क क्रास करने के दौरान आ रही एक अज्ञात वाहन ने दिनेश को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

