home page

युवक की बेदम पिटाई से माैत, पुलिस अज्ञात आरोपिताें की तलाश में जुटी

 | 
युवक की बेदम पिटाई से माैत, पुलिस अज्ञात आरोपिताें की तलाश में जुटी


सूरजपुर, 25 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक युवक को बेरहमी से पीटकर सड़क किनारे फेंक दिया गया, जिसकी इलाज के दौरान बीती देर रात मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

प्रतापपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हरिनंदन राजवाड़े के रूप में हुई है, जो कि गोंदा गांव का रहने वाला था। शुक्रवार को अज्ञात आरोपिताें ने उसकी बेदम पिटाई कर दी और उसे केवरा गांव में सड़क के किनारे फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी देर रात मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपिताें की तलाश शुरु कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल