home page

पार्क में टहलने गये युवक का मिला शव

 | 
पार्क में टहलने गये युवक का मिला शव


प्रयागराज, 06 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कर्नलगंज थाना क्षेत्र के चर्चलेन पार्क में शनिवार को एक युवक का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कहना है कि मृत्यु का कारण स्पष्ट जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना एवं मोहल्ला के मीरापुर निवासी शौरभ शेखर शुक्ला (४६) पुत्र उमाशंकर शुक्ला पढ़ाई पूरी करने बाद प्रयागराज के जार्जटाउन थाना क्षेत्र के संगम लिंक अपार्टमेंट अल्लापुर निवासी जीजा आनंद शुक्ला के साथ रहता था। वह यहां किसी कोचिंग में पढ़ाता था। परिवार वालों ने बताया कि वह शनिवार सुबह घर से पैदल टहलने के लिए निकला और वापस नहीं लौटा। हालांकि कर्नलगंज थाने को सूचना मिली कि एक युवक चर्चलेन पार्क में टहलते समय अचानक गिरा और उसकी मौत हो गई। इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल