home page

राजगढ़ः डिवाइडर से बाइक टकराने पर 24 वर्षीय युवक की मौत

 | 
राजगढ़ः डिवाइडर से बाइक टकराने पर 24 वर्षीय युवक की मौत


राजगढ़, 02 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर सुठालिया रोड स्थित ग्राम बरखेड़ा जोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार हादसा ब्यावरा-सुठालिया रोड पर ग्राम बरखेड़ा जोड़ के समीप हुआ। मृतक की पहचान सुनील पुत्र गंगाराम भिलाला निवासी ग्राम माल्याहेड़ी, मोहनबड़ोदिया, जिला शाजापुर के रूप में हुई है। बताया गया कि सुनील बाइक से अपने गांव माल्याहेड़ी से ससुराल ग्राम कोटड़ा, थाना सुठालिया जा रहा था। इसी दौरान बरखेड़ा के पास उसकी बाइक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सड़क पर फिसल गई। पांच साल पहले हुई थी शादी, दो छोटे बच्चे परिजनों के अनुसार सुनील का विवाह करीब पांच साल पहले हुआ था। उसके दो छोटे बच्चे हैं।वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर मर्ग कायम किया है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक